जौनपुर, फ़ैजाबाद, वाराणसी तथा इलाहाबाद में प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद मेरठ से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। कुछ समय तक एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के पश्चात अपना ग्राफ़िक्स ब्लॉग चलाया। वर्तमान में लखनऊ में रहते हुए लेखन पर केंद्रित। इतिहास, विज्ञान, दर्शन, फ़ोटोग्राफ़ी तथा घुमक्कड़ी में विशेष रुचि। ‘मल्हार’ उनकी दूसरी किताब है। इनकी पहली किताब 'अर्थला' हिंदी की इस सदी में आई अपनी श्रेणी की सर्वाधिक चर्चित किताब है।